बारिश के लिए मासूम बच्चों ने की खास दुआ*

 *बारिश के लिए मासूम बच्चों ने की खास दुआ*



     औसा (प्रतिनिधी) औसा के ऑर्बीट प्री-प्रायमरी इंग्लिश स्कूल में आज नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बारिश के लिए विशेष दुआ का आयोजन किया गया.बारिश की कमी को देखते हुए बच्चों ने पूरे अदब,उम्मीद और सच्चे दिल के साथ अल्लाह तआला से रहमत और बरकत वाली बारिश के लिए खास दुआ की.

     इस अवसर पर बच्चों को विशेष रूप से दुआ में शामिल किया गया.मासूम बच्चों ने अपने नन्हे-नन्हे हाथ उठाकर अल्लाह तआला से सभी लोगों पर अपनी रहमत नाज़िल करने तथा रहमत और बरकत वाली बारिश अता फरमाने की इल्तिजा की.

     बच्चों के साथ बारिश के लिए खास दुआ करवाते हुए उन्हें अल्लाह तआला से दिल से दुआ करने के लिए प्रेरित किया गया.उम्मीद है कि अल्लाह तआला इन मासूम बच्चों की मासूमियत और सच्चे दिल से की गई दुआ को कुबूल फरमाएँगे.अल्लाह तआला हम सब पर अपनी रहमत नाज़िल फरमाएँ,रहमत और बरकत वाली बारिश अता फरमाएँ तथा हम सभी को नेक अमल करने की तौफ़ीक़ अता फरमाएँ...आमीन या रब्बुल आलमीन...

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या